क्षत्रिय महासभा का वार्षिक उत्स्व संपन्न:मेधावीयों को किया सम्मानित, कुर्तियों व नशे से दूर रहने का किया आह्वान

उधम सिंह नगर-उत्तराखंड(0 2 जनवरी 2022 )

अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर। 23वां क्षत्रिय महासभा का स्थापना दिवस पूर्व की भांति इस वर्ष भी भव्य समारोह में आयोजित हुआ। इस दौरान क्षत्रिय समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा स्थापित कर चुके मैं भाइयों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की। माही सम्मेलन में मुख्य रूप से समाज में बढ़ती कुरीतियों पर अंकुश लगाने पर जोर देते हुए युवाओं में बढ़ती नशे की लत से दूर रहने की पुरजोर अपील की गई। साथ ही समाज की एकजुटतापर भी बल दिया गया। तथा समाज के उत्थान व आने वाली पीढ़ी को बेहतर माहौल देने पर जोर दिया गया।

गत दिवस अफजलगढ़ रोड स्थित हीरा गार्डन में आयोजित क्षत्रिय महासभा सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान व पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया।इस दौरान स्कूलों की छात्राओं ने स्वागत गीत, लोकगीत और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रममो की प्रस्तुती कर मौजूद जनों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया क। इस दौरान वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज के

महापुरुषों पृथ्वीराज चौहान महाराणा प्रताप एवं रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही वक्ताओं ने छत्रिय समाज हित में काम करने को आह्वान किया। इस दौरान वक्ताओं ने क्षत्रियों का गौरवशाली इतिहास पर भी प्रकाश डाला। वही समाज से राजनैतिक सोच और वर्तमान आवश्यकताओं पर विचार रखने पर जोर दिया। सम्मेलन में वक्ताओं ने प्रबल रूप से समाज में फैल रही कुरीतियों को खत्म करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता विधायक आदेश चौहान ने जहां कुरीतियों से दूर रहने, समाज को आगे बढ़ाने पर बल दिया । वही पूर्व सांसद केसी बाबा ने भी समाज की एकजुटता पर जोर देते हुये कह कि समाज की बुराइयों को खत्म करने का सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए ।

सम्मेलन का सफल संचालन अध्यक्ष राजकुमार सिंह व अध्यक्षता किशोरी सिंह द्वारा की गई । सम्मेलन में मुख्य रूप से कुंवर नरेंद्र सिंह,आदित्य गहलोत, राजकुमार सिंह राजू , गजेंद्र सिंह, तरुण गहलोत , शैलेंद्र गहलोत संजय राजपूत,राहुल बंटी, अरविंद चौहान, हिमांशु नंबरदार, सनी प्रधान, रोबी प्रधान, सर्वेश सिंह, मुदित चौहान,देवेंद्र चौहान,अनिल चौहान, सुशील चौहान,अनीता चौहान,कृष्णा सिंह,रेखा चौहान, डोली चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *