Uttarakhand DIPR
Advertisement

भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत,मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड: जसपुर-काशीपुर मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । जिससे मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया ।
जानकारी के अनुसार दिनांक 10-10-26 को सांय लगभग 4:00 बजे थाना कुंडा क्षेत्र अंतर्गत शेरे पंजाब ढाबा के निकट जसपुर-काशीपुर मार्ग पर काशीपुर से जसपुर की ओर आ रहे टुकटुक संख्या uk 18 TA 2319 एवं काशीपुर की ओर जा रहे डीसीएम संख्या यूके 18 C A 5064 की आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर हो गई।
जिसमें टुकटुक चालक शहजाद पुत्र रमजानी निवासी ग्राम कुंडा थाना कुंडा उम्र 35 वर्ष एवं शौकत अली पुत्र पीरा उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी ग्राम सांवल्दे थाना रामनगर जनपद नैनीताल की मौके पर ही मृत्यु हो गई । अन्य टुकटुक सवार घायल यात्री क्रमशः1- हुकूमत पुत्र शुबराती निवास सांवल्दे थाना रामनगर, नैनीताल उम्र लगभग 65 वर्ष, 2-शमसीदा पत्नी हुकूमत निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 62 वर्ष, 3- खुर्शीदा पत्नी मोहम्मद अली निवासी स्योहारा उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 65 वर्ष, 4-उमराह पत्नी जाबिर निवासी चंडका,कादराबाद थाना अफजलगढ़, बिजनौर, उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 56 वर्ष,5- एक अन्य महिला नाम पता अज्ञात को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जसपुर लाया गया। जहां शमसीदा उपरोक्त को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । शेष अन्य गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिनका उपचार काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु काशीपुर मोर्चरी भिजवा दिया गया । भीषण सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौतों से मृतकों के परिवारो में कोहराम मच गया ।
पुलिस ने बताया कि घटना के पश्चात डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *