Uttarakhand DIPR
Advertisement

जसपुर में श्री रामलीला का भव्य शुभारंभ पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंगल ने किया भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने का आव्हान

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

पंडित उमादत रंगमंच मोहल्ला जटवारा श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला का कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कंबोज की धर्मपत्नी उषा कंबोज और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंगल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया
कोतवाली के सामने स्थित धर्मशाला मंदिर प्रांगण में आयोजित रामलीला मंचन के शुभारंभ में बीती रात्रि पहुंचे अतिथियों का रामलीला कमेटी अध्यक्ष सौरभ कुमार गर्ग उपाध्यक्ष मनोज कश्यप महामंत्री मानसिंह उप मंत्री विप्लेस गुप्ता कोषाध्यक्ष कैलाश मित्तल प्रबंधक अनुराग अग्रवाल आदि ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।इस दौरान पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं का हिस्सा है ।उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण जैसे काव्य की रचना कर भगवान श्री राम जी के आदर्शों का वर्णन कर संसार में विख्यात किया है जिस पर चलकर मनुष्य का जीवन सार्थक होता है उन्होंने भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने का आव्हान किया
कमेटी अध्यक्ष सौरभ गर्ग ने बताया की रामलीला में वृंदावन रामलीला संस्थान के महाराज डॉक्टर स्वामी देवकीनंदन जी और उनके सहयोगी कलाकार द्वारा अभिनय कर श्री गणेश पूजन और खाटू श्याम जी की लीला का मंचन किया ।इस अवसर पर निकेश अग्रवाल, संजय गोयल ,नवीन अग्रवाल, अशोक खन्ना ,गजराज सिंह ,रणवीर चौधरी, धर्मवीर सिंह नेता ,चौधरी ब्रजवीर सिंह ,बृजपाल सिंह दीवान ,अनिल नगर, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ,राजाराम राजपूत ,हरिओम अरोड़ा, त्रिलोक अरोड़ा ,बृजेश गिरी ,डॉक्टर शिव किशोर ,मुनेश कुमार ,आलोक सिंघल, आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *