खटीमा 2 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव नगर पहुंचकर दिवंगत महेंद्र सिंह खोलिया के निवास स्थान पर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद महेंद्र सिंह खोलिया का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था,जहाँ उपचार के दौरान उनका असमय निधन हो गया। दुर्घटना की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। आज राजीव नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में ढांढस बंधाया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply