पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर 12 घंटे चला धरना, आधी रात को सीओ के आश्वासन पर माने
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। किसानों और पूर्व विधायक डॉ० शैलेंद्र मोहन सिंघल के बीच 23 अक्टूबर को हुई नोंक झोंक के मामले में कार्रवाही नहीं होने पर किसानों के समर्थन में कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने अपने समर्थकों के साथ कोतवाली का घेराव किया और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए तथा विधायक कार्रवाई होने पर ही धरना समाप्त करने की जिद पर अड़ गए। रात्रि करीब 12 बजे पहुंचे बाजपुर सीओ द्वारा तीन दिन में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के आश्वासन पर विधायक ने धरना समाप्त कर दिया।

बता दें कि गत 24 अक्तूबर को भाकियू ब्लाक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह एसएमओ दफ्तर में बैठकर धान तौलाई को लेकर वार्ता कर रहे थे। इस बीच आये पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने किसानों को अपशब्द कहे। जिसकी बीडीओ वायरल हो रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक आदेश चौहान अपने समर्थकों एवं किसानों के साथ कोतवाली पहुंचे और एसएसआई अनुराग सिंह से प्रकरण में कार्रवाई के बारे में जानकारी ली तो 20 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर विधायक भड़क गए तथा कोतवाली
परिसर में धरने पर बैठ गए और किसान एवं सर्मथकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि 20 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि कोतवाल ने उनसे पूर्व विधायक के खिलाफ एनसीआर दर्ज करने की बात कही थी। पुलिस उन्हे गुमराह कर रही है। कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ कार्रवाई कराई जायेगी। कहा कि जब तक कोई बड़ा अफसर मामले में कार्रवाई कराने की बात नहीं कहता हैं, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। विधायक आदेश चौहान पूर्व विधायक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर कोतवाली में करीब 12 घंटे तक धरने पर बैठे रहे।
मामले को गंभीरतापूर्वक देख बाजपुर सीओ ने बीती रात्रि करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचकर विधायक से वार्ता की और तीन दिन में मामले की
जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीओ द्वारा दिए गए आश्वासन पर विधायक ने धरना समाप्त कर दिया। यहाँ वरूण चौधरी, शैलेंद्र गहलौत, गजेन्द्र सिंह चौहान, आदित्य गहलौत, सरदार सुखदेव सिंह, सुंदरपाल सिंह एडवोकेट, मुजाहिद प्रधान, मो. यूनूस, शेख हाशिम, सन्नू, अमन प्रीत, जगजीत भुल्लर, सभासद गोविन्द कुमार, इख्तियार अहमद उर्फ बब्लू, फकीरा, नफीस कादरी, हिमांशु नंबरदार आदि रहे।
उधर, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि उन्होंने किसी भी किसान या किसान यूनियन के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और वह भी किसान है तथा वह सदैव किसानों का आदर करते है। इस मामले में विधायक चार किसानों को कोतवाली ले जाकर बेवजह की राजनीति कर रहे हैं।


इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply