रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रतिभोज का आयोजन, समर्थकों और सामाजिक संगठनों ने दी 68वें जन्मदिन की बधाई
जसपुर। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल का 66वां जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभोज का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया।आवास विकास मार्ग स्थित पूर्व विधायक की निजी भूमि पर खिलाड़ियों के लिए तैयार कराए गए खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सिंघल ने केक काटकर समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाए और सभी से आत्मीय मुलाकात की। समारोह में पहुंचे लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और शुभकामनाएं देकर जन्मदिन की बधाई दी।
अग्रवाल सभा, रामलीला कमेटी, पंजाबी महासभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतिभोज में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

2027 के चुनाव से जोड़कर देखी जा रही समर्थकों की भीड़
डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के जन्मदिन समारोह में उमड़ी भारी भीड़ को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के राजनीतिक नजरिये से भी जोड़कर देखा जा रहा है। समर्थकों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने जसपुर की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दिया है। राजनीतिक जानकारों की नजर में यह आयोजन डॉ. सिंघल के जनसंपर्क और समर्थकों के बीच उनकी सक्रियता का भी संकेत माना जा रहा है। हालांकि, जन्मदिन समारोह को लेकर किसी राजनीतिक घोषणा की बात सामने नहीं आई, लेकिन समर्थकों की भीड़ ने आगामी चुनावी माहौल को लेकर चर्चाएं जरूर तेज कर दी हैं।
इस अवसर पर निकेश अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अवलोक जेन,मनीष अग्रवाल, दीपक अरोरा, नीरज गर्ग मोहित अरोरा,अंकुर बंसल, पुष्पेंद्र मोहन, सोहन सिंह, मनोज चौहान, डॉ. सुदेश कुमार, डॉ. यूनुस चौधरी, गौरव राजन, नवीन अग्रवाल, तरुण कुमार, शरत गोयल, दीपक सिंघल, विकास अग्रवाल,अनुराग अग्रवाल,सिद्धार्थ मोहन सिंघल,आरिफ,सरवन सिंह, सौरभ गर्ग, राजकुमार गुंबर, सनी पधान, नीरज, दिलशाद शाह, जुम्मा ठेकेदार, राजेंद्र, अनिल नागर, अंकुर सक्सेना,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
डॉ. सिंघल ने समर्थकों और शुभचिंतकों का जताया आभार
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अपने जन्मदिन पर बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों, शुभचिंतकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, इसके लिए वह सभी के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जनता और समर्थकों का यह स्नेह एवं विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। वह आगे भी क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और जसपुर के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।


इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply