Advertisement

सेवा, संवेदना और समर्पण की मिसाल बने अपर सचिव बंशीधर तिवारी

बंशीधर तिवारी ने इंसानियत के फर्ज को निभाकर पेश की अनूठी मिसाल

DG सूचना बंशीधर तिवारी के सेवा भाव को गुरुद्वारा कमेटी ने किया सलाम

मानवीय संवेदनशीलता, करुणा और सेवा भाव से किया गया कार्य ही किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की वास्तविक पहचान होता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी ने जरूरतमंद सिख परिवार की मदद कर समाज के सामने सेवा, समर्पण और इंसानियत की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है।

देहरादून। असहाय, आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर सचिव व महानिदेशक सूचना ऐंव लोक जनसंपर्क विभाग बंशीधर तिवारी ने अपने संवेदनशील एवं उदार व्यक्तित्व का परिचय देते हुए पटेल नगर-गुरु रोड निवासी एक बेहद जरूरतमंद सिख परिवार की ऐसी सहायता की, जो उस परिवार के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं थी।

बंशीधर तिवारी ने जिस आत्मीयता, करुणा और मानवीय दृष्टिकोण के साथ परिवार की मदद के लिए कदम बढ़ाया, वह उनके उच्च मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाता है। उनका यह सराहनीय प्रयास इस बात का प्रमाण है कि किसी जरूरतमंद के कठिन समय में उसके साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा और इंसानियत है। अक्सर छोटी-सी मदद भी किसी परिवार के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा देती है। तिवारी का यह प्रयास इसी भावना को सार्थक करता है।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने जताया हृदय से आभार

शनिवार को गुरुद्वारा श्री पटेल नगर के प्रेसिडेंट सरदार मोहिंदर सिंह ने प्रबंधन कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ बंशीधर तिवारी के इस पुनीत एवं सराहनीय कार्य के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमेटी की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा गुरु घर का आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने श्री तिवारी के सेवा भाव और जरूरतमंद परिवार के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे व्यक्तित्वों की मौजूदगी दूसरों को भी मानवता और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

सेवा और परोपकार से ही मिलती है सच्ची पहचान

श्री बंशीधर तिवारी का यह मानवीय प्रयास केवल एक परिवार की सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है। पद और प्रतिष्ठा से बढ़कर किसी व्यक्ति की पहचान उसके व्यवहार, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों के प्रति उसके सेवा भाव से होती है। निस्संदेह, उनका यह सराहनीय कार्य समाज में मानवता, भाईचारे और परोपकार की भावना को मजबूत करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *