Advertisement

सांसद अजय भट्ट ने संजय वन चेतना केन्द्र के प्रवेश द्वार का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।

रूद्रपुर 28 नवम्बर, 2026 – सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रूद्रपुर के टाण्डा वन क्षेत्रान्तर्गत संजय वन चेतना केन्द्र के प्रवेश द्वार का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होने बताया कि 74 लाख की लागत से सुन्दर व भव्य प्रवेश द्वार के साथ-साथ गार्ड रूम, टिकट रूम, अत्याधुनिक शौचालय का निर्माण किया जायेगा। उन्होने कहा कि संजय वन हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है, पर्यटन की दृष्टि से निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि प्रवेश द्वार पर्वतीय शैली पर डिजाईन किया गया है, जो पर्यटकों के लिए एक आकर्षक होगा। उन्होने बताया कि संजय वन में निरंतर पर्यटकों की बढोतरी हो रही है, आने वाले समय में हम एक बैट्री चालित कार भी लगाई जायेगी जिससे बुजुर्ग व पर्यटकों को संजय वन पर्यटन क्षेत्र में आने-जाने में काफी सुविधा होगी। सुरक्षा के दृष्टि से आने वाले समय में पुलिस की तैनाती भी की जायेगी व उनके लिए एक छोटी सी पुलिस चैकी की व्यवस्था की जायेगी। उन्होने कहा कि आने वाले समय में जंगल सफारी संचालन की व्यवस्था भी की जायेगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री सुरेश कोली, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, वन संरक्षक नीतीश मणी त्रिपाठी, डीएसओ यूसी तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *