अग्रवाल सभा में हवन-पूजन के साथ हुआ महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का गुणगान, समाज को एकजुटता और सेवा का दिया संदेश
हर्षोल्लास के साथ मनाई महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती
अग्रवाल सभा में हवन-पूजन के साथ हुआ महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का गुणगान, समाज को एकजुटता और सेवा का दिया संदेश
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। श्री अग्रवाल सभा जसपुर के तत्वावधान में नगर के अग्रबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महाराजा अग्रसेन के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद महाराजा अग्रसेन जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
समाज को समानता और परोपकार का संदेश देते हैं महाराजा अग्रसेन के आदर्श
श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष निकेश अग्रवाल ने सभी अग्रबंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समानता, करुणा, परोपकार, उद्यमिता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सेवा, सहयोग और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी को अग्रवाल और अग्रहरि समाज का संस्थापक माना जाता है। उनके द्वारा प्रतिपादित ‘एक ईंट, एक रुपया’ का सिद्धांत सामाजिक सहयोग, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता का प्रतीक है। यह सिद्धांत समाज में समानता और सामूहिक विकास की भावना को मजबूत करता है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, गौरव राजन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अंकुर बंसल, विवेक कंसल, सौरभ गर्ग, संजय गोयल, प्रदीप गोयल, पुष्पेन्द्र मोहन सिंघल, मनीष गर्ग, अशोक अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, आशीष मित्तल, विमल अग्रवाल, अंकित बंसल, कुशल बंसल, सुधीर बंसल, रोहित सहित अन्य अग्रबंधु मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply